आपको बता दें कि, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पर निकले थे। इस दौरान रास्ते में वो एक मैकेनिक की दुकान के सामने से गुजरे। यहां उन्होंने मैकेनिक को बाइक सुधारते देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए और मैकेनिक के हाथ से हथौड़ा लेकर खुद भी बाइक के पार्ट्स में सुधार करने और मैकेनिक की मदद करने लगे। मंत्री तोमर से जब इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीखों कमाओ योजना शुरु की है, मैं युवाओं को सीखो कमाओ योजना का संदेश देना चाहता हूं। फिलहाल, मंत्री जी का मैकेनिक अवतार वाला ये वीडियो पिछले कई वीडियोज की तरह सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।